0
comments
Class VII, CBSE (NCERT) Hindi | Chapter 15, Vasant Bhag - 2 | Extrascore Sample Questions
Chapter 15, Vasant Bhag - 2 | नीलकंठ
Extrascore Sample Questions
प्रश्न १: महादेवी वर्मा ने नीलकंठ की अंतेष्टि किस प्रकार की ?
उत्तर: महादेवी वर्मा ने नीलकंठ को अपनी शाल में लपेटा व संगम तक लेकर गईं वहाँ उसे विधि-विधानपूर्वक प्रवाहित किया |
प्रश्न २: नीलकंठ और राधा की प्रिय ऋतु कौन-सी थी ?
उत्तर: नीलकंठ और राधा की प्रिय ऋतु वर्षा ऋतु थी |
प्रश्न ३: नीलकंठ सबका मित्र व संरक्षक कैसे था ?
उत्तर: धीरे-धीरे बड़े जालीघर के सभी जीव-जंतु मोर को इतना चाहने लगा कि वह सेनापति और संरक्षक ही नियुक्त हो गया | सुबह ही सब खरगोश, कबूतर आदि की सेना एकत्र कर उन्हें दाना खिलाने ले जाता और घूम-घूम कर सबकी रखवाली करता | किसी के गड़बड़ करने पर अपनी चोंच से प्रहार करता | सभी जीव चुपचाप उसका दंड भी सहन कर लेते | सभी से इतना प्रेम करता कि मिट्टी में पंख फैलाकर बैठ जाता और वे सब उसकी लम्बी पूंछ और सघन पंखों में छुआ-छुऔअल खेलते रहते | एक बार एक साँप जब जालीघर में आ गया और उसने खरगोश के बच्चे पर प्रहार किया तो नीलकंठ ने साँप के फन पर अपनी चोंच से इतने प्रहार किये कि खरगोश का बच्चा उसके मुह से आया |
प्रश्न ४: विदेशियों ने नीलकंठ को क्या उपाधि दी ?
उत्तर: विदेशियों ने नीलकंठ को 'परफेक्ट - जेंटिलमैन' की उपाधि दी कयोंकि विदेशी जब मेहमान रूप में महादेवी के साथ आते तो उनके प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु वह अपने पंख मंडलाकार खड़ा हो जाता |
Posted by
Dr. Abhijit Joardar,

